द्वारा लिखित :   जैक पूनन श्रेणियाँ :   मसीह के प्रति समर्पण
WFTW Body: 

श्रेष्ठगीत 4:12 में दुल्हा अपनी दुल्हन को ''किवाड़ लगाई हुई बारी'' कहता है - विशिष्ट बाग या बारी, विशिष्ट रूप से दुल्हें के लिए रखी हुई। वह किसी और की नहीं है। वह केवल विशेष रूप से अपने प्रभु की है।

क्या प्रभु के साथ आपका रिश्ता वैस ही है? क्या प्रभु आपसे कह सकता है, ''तुम मेरा निजी बाग हो, केवल मेरा?'' इस संसार में कई ऐसी बातें हैं जो हमें आकर्षित कर सकती हैं, जैसे और पैसा कमाने के अवसर, संसारिक अधिकार और शोहरत और अपना नाम कमाना आदि। इन प्रलोभनों की तुलना हम उन पुरुषों से कर सकते हैं जो दुल्हन को बहकाने की कोशिश करते हैं। परंतु यहां पर दुल्हन आकर्षित नहीं होती है। वह केवल अपने दुल्हें के साथ रहती है। वह केवल विशेष रूप से अपने दुल्हे की है।

बहुत कम विश्वासी मसीह के साथ ऐसे रिश्ते में हैं और इसीलिए वे उसे निकटता से नहीं जानते हैं और उसके वचन को नहीं समझ सकते हैं।

बाइबल समझने का रहस्य सबसे पहले प्रभु के साथ निकट रिश्ता बनाना है - जो हमें बेहतर रीति से समझा सकता है कि उसके वचन का क्या आशय है। प्रारंभिक शिष्यों के समान उसके साथ चलें और उसकी आवाज़ को सुनने की लालसा रखें। फिर आपके आंखें उनके समान खुल जाएंगी और आप उनके समान प्रज्वलित, आवेशी हो जाएंगे। प्रभु के साथ मेरे चालीस से अधिक वर्षों तक चलने के बाद मैंने यही पाया है।

फिर दुल्हन उत्तर औश्र दक्षिण हवा से कहती है कि वे उसकी बारी पर बहने लगें (4:16)। उत्तरी हवा पीड़ा, विपत्ति और परीक्षाओं की ठण्डी हवा है, और दक्षिण हवा आशीष, प्रोत्साहन, समृद्धी और आनंद की हवा है। चाहे जो भी हवा बहे। परिणाम समान ही है - सुगंध फैलेगा। चाहे हमारा जीवन आरामदायक हो या मुश्किलों और विपत्तियों से भरा हो, परमेश्वर का अनुग्रह मसीह की सुगंध को हमसे निकलने देगा। चाहे परिस्थितियां जो हों, हमारे जीवन से धन्यवाद, स्तुति और परमेश्वर की आराधना ही निकलेगी।

''मेरा प्रेमी अपनी बारी में आये, और उसके उत्तम उत्तम फल खाए'' (श्रेष्ठगीत 4:12) . जो कुछ हमारे जीवन में (बारी में) उत्पन्न होता है, प्रभु के लिए है - हम कितने आत्मिक हैं यह दिखाकर दूसरों को प्रभावित करने के लिए नहीं। जब आप अपने जीवन की गवाही देते हैं, दूसरों को यह दिखाने की कोशिश न करें कि आप कितने अच्छे व्यक्ति हैं। परंतु उन्हें देखने दें कि आपका उद्धारकर्ता कैसा अद्भुत है! अन्यथा आपका फल मनुष्यों के लिए होगा, प्रभु के लिए नहीं। यहां पर दुल्हन कहती है, ''बारी का सबकुछ केवल मेरे प्रिय के लिए है।''

क्या किसी को मसीह के निकट लाने के लिए परमेश्वर ने आपका उपयोग किया? जो कुछ आपने किया उसमें आनंद न करें। स्वर्गदूतों के साथ आनंद मनाएं कि पापी व्यक्ति ने पश्चाताप किया है। वह प्रभु का विश्वासी है, आपका नहीं। यदि आपने प्रभु के लिए बलिदान किया है, तो कोई उसके विषय न जानें। हम अपने बलिदानों का विज्ञापन क्यों करें? जो पत्नी अपने पति से गहराई से प्रेम करती है, क्या संसार को अपने बलिदानों के विषय में जो उसने अपने पति के लिए करती हैं, बताती है? प्रभु के और हमारे मध्य भी कई गुप्त बातें हैं। आप प्रभु के साथ एकांत में समय बिताते होंगे। अच्छी बात है। परंतु और कोई उस विषय में क्यों जानने पाए? जो पत्नी अपने पति के प्यार में खोई हुई है, नहीं चाहेगी कि दूसरा कोई उनके एकसाथ होने के समय के विषय में जाने। इसीलिए प्रभु ने हमसे कहा है कि जब हम प्रार्थना करते हैं, तब हम अपने द्वार को बंद करें। और कोई उन समयों के विषय में न जानने पाए, जो हमने अपने प्रिय के साथ बिताए हैं।