द्वारा लिखित :   जैक पूनन श्रेणियाँ :   कलीसिया चेले
WFTW Body: 

1. परमेश्वर हमसे वैसे ही प्रेम करते हैं जैसे उन्होंने यीशु से किया
"कि तू ने उनसे भी वैसा ही प्रेम किया जैसा मुझ से किया।" (यूहन्ना 17:23) ।

2. परमेश्वर ईमानदार लोगों से प्रसन्न होते हैं
"यदि हम ज्योति में चलें, जैसा वह ज्योति में है, तो हमारी आपस में सहभागिता है।" (1 यूहन्ना 1:7)।

3. परमेश्वर आनंद से देने वालों से प्रसन्न होते हैं
"क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम करता है।" (2 कुरिन्थियों 9:7)।

4. पवित्रता यीशु की ओर देखने से आती है
"आओ हम उस दौड़ में दौड़ें... और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर ताकते रहें।" (इब्रानियों 12:1,2)।

5. हमें निरंतर पवित्र आत्मा से भरपूर होना चाहिए
"आत्मा से भरपूर होते जाओ।" (इफिसियों 5:18 - शाब्दिक अर्थ)।

6. क्रूस का मार्ग ही जीवन का मार्ग है
"यदि हम उसके साथ मर गए हैं, तो उसके साथ जिएंगे भी।" (2 तीमुथियुस 2:11)।

7. मनुष्यों की राय से हमें हतोत्साहित नहीं होना चाहिए
"तुम मनुष्य से दूर रहो जिसकी श्वास उसके नथुनों में है, क्योंकि उसका मूल्य ही क्या है?" (यशायाह 2:22) ।

8. परमेश्वर उस चीज़ से घृणा करते हैं जिसे यह संसार मूल्यवान मानता है
"जो मनुष्यों की दृष्टि में आदरणीय है, वह परमेश्वर के निकट घृणित है।" (लूका 16:15)। "जो धनी होना चाहते हैं, वे (1) परीक्षा में; (2) फंदे में; (3) मूर्खतापूर्ण; (4) हानिकारक इच्छाओं में फंसते हैं, जो मनुष्यों को (5) विनाश; (6) सत्यानाश के दलदल में डुबा देती हैं। क्योंकि रुपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है, जिसे प्राप्त करने का प्रयत्न करते हुए बहुतों ने (7) विश्वास से भटककर; (8) अपने आप को नाना प्रकार के दुखों से छलनी कर लिया है।" (1 तीमुथियुस 6:9,10)।

9. कोई भी हमें तब तक नुकसान नहीं पहुँचा सकता जब तक हम खुद न चाहें
"यदि तुम भलाई के लिए उत्साही हो, तो तुम्हारी हानि करने वाला कौन है?" (1 पतरस 3:13) ।

10. परमेश्वर के पास हमारे जीवन के लिए एक सिद्ध योजना है
"क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिए सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहले से तैयार किया कि हम उनमें चलें।" (इफिसियों 2:10)।

11. परमेश्वर को गहराई से जानना ही सामर्थी होने का रहस्य है
"जो लोग अपने परमेश्वर को जानेंगे, वे हियाव बांधकर बड़े काम करेंगे।" (दानिय्येल 11:32)।

12. नई वाचा पुरानी वाचा से कहीं बेहतर है
"यीशु एक बेहतर वाचा के मध्यस्थ हैं।" (इब्रानियों 8:6)।

13. यदि हम भक्तिमय जीवन जिएंगे तो हमें सताया जाएगा
"पर जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं, वे सब सताए जाएंगे।" (2 तीमुथियुस 3:12)।

14. हमें उन सभी को स्वीकार करना चाहिए जिन्हें परमेश्वर ने स्वीकार किया है
"परमेश्वर ने अंगों को अपनी इच्छा के अनुसार देह में रखा है... ताकि देह में फूट न पड़े।" (1 कुरिन्थियों 12:18,25)।

15. हमें हर मनुष्य के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए
"हम मनुष्यों को शाप देते हैं, जिन्हें परमेश्वर के स्वरूप में बनाया गया है। मेरे भाइयो, ऐसा नहीं होना चाहिए।" (याकूब 3:9,10)।

16. हमें अपनी सभी आवश्यकताओं के लिए परमेश्वर पर भरोसा रखना चाहिए
"मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा के साथ मसीह यीशु में है, तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।" (फिलिप्पियों 4:19)।

परिशिष्ट: पूर्णकालिक मसीही सेवकों के लिए धन से जुड़ी 10 बातें जो 'कभी नहीं' करनी चाहिए"

1. अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को परमेश्वर के अलावा कभी किसी के सामने प्रकट न करें (फिलिप्पियों 4:19)।
2. अविश्वासियों से कभी धन स्वीकार न करें (3 यूहन्ना 7)।
3. किसी से भी कभी किसी उपहार की अपेक्षा न रखें (भजन संहिता 62:5)।
4. धन देकर कभी किसी को अपने ऊपर नियंत्रण करने या अपनी सेवकाई को प्रभावित करने की अनुमति न दें ।
5. उन लोगों से कभी धन स्वीकार न करें जो आपकी सेवकाई को ग्रहण नहीं करते।
6. अपनी व्यक्तिगत या पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए, अपने से गरीब किसी भी व्यक्ति से कभी धन स्वीकार न करें।
7. अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए कभी किसी मनुष्य पर निर्भर न रहें।
8. परमेश्वर के धन का संचालन कभी इस तरह से न करें जिससे दूसरों को गड़बड़ी का संदेह हो (2 कुरिन्थियों 8:20,21)।
9. धन प्राप्त होने पर कभी अत्यधिक उत्साहित न हों।
10. धन का नुकसान होने पर कभी निराश न हों।